बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित

इस वीडिओ में सत्यवान वर्मा हरयाणा के ईंटा भट्टों में बाल श्रमिकों के हालात पर जानकारी दे रहे हैं. यहाँ काम करने वाले ज़्यादातर बच्चे 14 वर्ष की उम्र से कम हैं. शिक्षा के अधिकार से पूरी तरह वंचित ये बच्चे जिस जगह रहते हैं, वहाँ आस पास कोई स्कूल नहीं है.

सरकारी अधिकारियों ने स्कूल बनवाने के लिए इस क्षेत्र का दौरा तो किया पर दुर्भाग्यवश वहाँ आज तक कोई निर्माण नहीं हुआ.

www.videovolunteers.org