शिक्षा के बदले रिश्वत
सितंबर 5, 2011 - 10:48
झारखण्ड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति पूरे देश में सब से ज्यादा आंकी गयी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, 25 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत की तुलना में किसी भी एक दिन में झारखंड के 41.9 प्रतिशत शिक्षक क्लास में अनुपस्थित रहते हैं. राज्य में योग्य और समर्पित शिक्षकों की बहुत कमी है.
इस वीडिओ में मुकेश रजक बता रहे हैं कि उन के जिले देवगढ में किस तरह छात्रों को परीक्षा देने के लिए, स्कूली सामान लाने के लिए और यहाँ तक की पढ़ाने तक के लिए अपने शिक्षकों को रिश्वत देनी पड़ती है. उन का कहना है इन हालातों में शिक्षा का अधिकार कानून का झारखण्ड में क्रियान्वयन बहुत मुश्किल कार्य होगा.
साभार: इंडिया अनहर्ड
- Login to post comments
-

