एक शिक्षक के सहारे चलता स्कूल
सरकारी शिक्षा प्रणाली की पोल खोलता हुआ, झारखण्ड के मधुपुर में एक सरकारी स्कूल महज़ एक शिक्षक के सहारे चल रहा है. मधुपुर की हरिजन कालोनी में चलने वाले इस प्राथमिक स्कूल में ११२ दलित बच्चे पढने आते हैं. इस वीडिओ में मुकेश रजक बता रहे हैं कि इन सब बच्चो को हर एक विषय पढ़ाने की ज़िम्मेदारी सुरेश चन्द्र मेहरा नामक एकमात्र शिक्षक की है.
ना सिर्फ पढ़ाना, सुरेश चन्द्र को इन बच्चो को मध्यान भोजन भी प्रदान करना होता है तथा स्कूल से सम्बंधित विभिन्न प्रशासनिक कार्य भी करने होते हैं. सुरेश चन्द्र और स्थानीय ग्रामीण पिछले दो साल से सरकार से यहाँ की स्थिति सुधारने हेतु शिकायत दर्ज कराते आ रहे हैं पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.
साभार: इंडिया अनहर्ड
- Login to post comments
-

