पत्रकारों के लिए लोक नीति पर सर्टिफिकेट कोर्स

नई दिल्ली, 13-15 नवंबर 2009

चयनित उम्मीदवारों की सूची देखें

यह कोर्स मध्यम स्तर के मीडिया पेशेवरों के लिए है जिन्हें कुछ अनुभव प्राप्त है. इनमें वरिष्ठ संवाददाता, फीचर लेखक, बीट रिपोर्टर, असिस्टेंट/सब-एडिटर आदि शामिल हैं.

यह कोर्स हिंदी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और ऑनलाइन मीडिया के सभी पत्रकारों के लिए खुला है और इनके जो पत्रकार चाहें यहां सीधे सीसीएस को आवेदन कर सकते हैं. कोर्स के दौरान होने वाले हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में बातचीत होगी इसलिए अपने आवेदन भेजते समय कृपया इस तथ्य को ध्यान में रखे. कोर्स के प्रत्येक सत्र का स्वरूप इस प्रकार तैयार किया गया है कि इसमें भाग लेने वाल सभी पत्रकार बातचीत में पूरी तरह शामिल हो सके और इसी वजह से कोर्स के लिए 25 लोगों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं.

कृपया ध्यान रखिए कि चुने गए कैंडिडेट्स को कोर्स की समूची अवधि में भाग लेना होगा और कोर्स के अंत में उन्हें सर्टिफिकेट इन पब्लिक पॉलिसी प्रदान किया जाएगा. सीसीएस कोर्स के लिए चुने हुए पत्रकारों के बोर्डिंग, लॉजिंग, आने-जाने का रेल यात्रा भाड़ा और स्थानीय यात्रा खर्च वहन करेगा.

अधिक जानकारी तथा आवेदन पत्र के लिये यहाँ क्लिक करें.