सफलता की एक और पायदान: जीविका एशिया लाइवलीहुड डाक्युमेंटरी फेस्टिवल, 2009

अपनी एक खास पहचान रखने वाला सेंटर फॉर सिविल सोसायटी का जीविका एशिया लाइवलीहुड डाक्युमेंटरी फेस्टिवल, 2009 का आयोजन 28-30 अगस्त को नई दिल्ली के इंडिया हैबीटेट सेंटर में किया गया. इस साल 22 देशों के 175 वृत्तचित्रों में से 11 को शार्टलिस्ट किया गया. जिनका प्रदर्शन 28-29 अगस्त को हुआ. फेस्टिवल के अंतिम दिन 30 अगस्त को स्टुडेंट्स और प्रोफेशनल वर्ग के विजेताओं को जीविका ट्राफी और सर्टिफिकेट से नवाजा गया. इस मौके पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री अगाथा संगमा (मुख्य अतिथि), इंडिया अनबाउंड के लेखक और सेंटर फॉर सिविल सोसायटी के चेयरमैन गुरचरण दास, मिस इंडिया अर्थ २००९ श्रिया किशोर (गेस्ट ऑफ ऑनर) और फिल्ममेकर गार्गी सेन मौजूद थीं.

विजेता रहेः

तीसरा पुरस्कार (प्रोफेशनल कैटेगरी): द हंटेड- इन सर्च ऑफ होम एंड होप, निर्देशन- शाजी पत्तनम, नकद पुरस्कारः 30, 000 रु.

बेस्ट स्टुडेंट एंट्रीः रूरल पोस्टल इंप्लॉयज़, निर्देशन- दीपिका भारद्वाज, नकद पुरस्कारः 10,000 रु.

सीसीएस फ्रीडम पुरस्कार: 1876: एन एंटरटेनमेंट, निर्देशन- अनसूया वैद्य

Jeevika Festival 2009 - Award Ceremony (30 August)
जीविका 2009 ट्राफीयाँ
जीविका 2009 विजेता
मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित करते हुए
मनोज मैथ्यू (जीविका निदेशक)
नर्मदा ने श्रोताओं को झुमा कर रख दिया
प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृतकी श्रणया चंद्रन का मनमोहक नृत्य
(बायें से दायें): गार्गी सेन, अगाथा संगमा, गुरचरण दास, श्रिया किशोर
जीविका 2009 फिल्ममेकर्स विशिष्ट अतिथियों एवं चेयरमैन के साथ

दीपिका भारद्वाज एवं शाजी पत्तनम
गेस्ट ऑफ ऑनर-मिस इंडिया अर्थ २००९ श्रिया किशोर