आंगनवाड़ी केन्द्रों में भ्रष्टाचार और जातिवाद
महाराष्ट्र के आंगनवाड़ी केंद्र भ्रष्टाचार और जातिवाद की वजह से बुरी तरह प्रभावित हैं. आंगनवाड़ी योजना केंद्र सरकार द्वारा छह साल से कम उम्र के गरीब बच्चो के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए चलायी जाती है. हालांकि महाराष्ट्र के मालेगांव में आंगनवाड़ी केन्द्रों में 300 के बजाय सिर्फ 20 बच्चे ही भर्ती हैं और वे सभी उच्च जाति के हैं.
जिन दलित और आदिवासी बच्चों को आंगनवाड़ी सुविधाओं की अधिक ज़रुरत है, उन की पहुँच से ये केंद्र काफी दूर हैं. मालेगांव में रहने वाले आनंद बताते हैं की इन केन्द्रों के लिए आने वाला खाना ब्लैक मार्केट में बेच दिया जाता है. इसी तरह गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित एक स्कीम के फायदे ज़रूरतमंद लोगों तक नहीं पहुँच पाए हैं.
(साभार: इंडिया अनहर्ड)
- Login to post comments
-

