साप्ताहिक न्यूज़लेटर
28 मई 2010

लोक अभियान से परे - पैट्री फ्रीडमैन

इस निबंध में, मैं हमारी पथभ्रष्ट सहजवृत्ति, प्रोत्साहन आधारित तरीके के कुछ सिद्धांतों का वर्णन करुंगा और फिर उन सुधारों की बात भी करुंगा जो इससे सामने आएंगे। मेरी उम्मीद तो यही है कि आज़ादी के लिए बहादुरी के साथ काम कर रहे लोगों को मैं ज्यादा बुद्धिमानी के साथ काम करने के लिए भी मना सकूंगा। साथ ही, मैं साफ तौर पर यह भी स्वीकार करना चाहूंगा कि जहां एक ओर मैं लोक अभियान की आलोचना कर रहा हूं, वहीं मेरे कई कदम इससे ही प्रभावित होते हैं। यह एक गहरा पूर्वाग्रह है और ठीक करने के लिहाज से बहुत कठिन-मैं इससे उबरने की कोशिश करता हूं और मुझे दुनिया में यह दिखाई भी देता है, क्योंकि मैं इसे खुद में देखता हूं।

और पढ़ें [+]

उदारवादी चिंतक यूजीन वॉन बॉम-बावेर्क

बॉम-बावेर्क पहले अर्थशास्त्री थे जिन्होंने कार्ल मार्क्स के विचारों पर गंभीरता से बहस की. श्रमिकों का शोषण करने से ब्याज अस्तित्व में नहीं रहता. श्रमिकों को उत्पादन का संपूर्ण हिस्सा मिलना चाहिए यदि उत्पादन तत्क्षण हो. यदि उत्पादन बहुत अधिक है तो उन्होंने लिखा कि कुछ उत्पाद जिसका विश्लेषण मार्क्स ने किया और कहा कि श्रमिकों को उत्पाद के लगभग वित्त मिलना चाहिए और जो पूंजी में शामिल हो. बॉम-बावेर्क ने माना कि ब्याज का भुगतान होना ही चाहिए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की पूंजी किसकी है. मुख्यधारा के अर्थशास्त्री आज तक इस तर्क को मानते हैं.

और पढ़ें [+]

उदारवादी चिंतक डॉ. बी.आर. अंबेडकर

Dr B R Ambedkarभारत के प्रख्यात दलित समर्थक नेता जिन्होंने अपने लोगों के उद्धार और स्वीकृति के लिए जीवन भर काम किया। उन्होंने समाज से न सिर्फ दलितों के लिए रियायतें लीं, बल्कि समुदाय में कुछ आत्मविश्वास जगाने का काम भी किया। उन्होंने लक्ष्यों को हासिल करने कि लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण माना और इसके प्रचार के लिए अनेक जर्नल और कई शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना भी की। संविधान सभा के सदस्य होने के नाते उन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

और पढ़ें [+]

आज़ादी का हिस्सा बनें

आप अपने लेख, पुस्तकें, विषय आधारित दिलचस्प और सूचनापरक तस्वीरें, चित्र और अपनी पुस्तकें एवं सुझाव हमें भेज सकते हैं। जिनका चयन करने के बाद हमें उन्हें अपनी वेबसाइट पर डालेंगे। इसके अलावा आप हमारे ब्लॉग के लिए भी प्रासंगिक विषयों पर लिख सकते हैं।

हमें आप azadi@ccs.in पर ई-मेल कर सकते हैं।