साप्ताहिक न्यूज़लेटर
07 मई 2010

समतावादी आखिर चाहते क्या हैं? - एलिजाबेथ एंडरसन

आखिर कैसे धनी लोगों की प्राथमिकताएं गरीबों के लिए नुकसान का सबब बन सकती हैं? कुछ मामलों में अनुदान और एकाधिकार विशेषाधिकार (monopoly privilegeas) सरकार द्वारा अमीरों को दे दिए जाते हैं। 1990 के मंजूर आईपी और कम्युनिकेशन कानूनों पर विचार करें, जिनके कारण कॉपीराइट की शर्तों को विस्तार मिला, ब्रॉडकास्टिंग के मालिकाना हकों का एकीकरण हुआ और वर्तमान ब्रॉडकास्टरों को ढेर सारा सार्वजनिक स्पेक्ट्रम दे डाला गया। अन्य मामलों में, सरकार धनी लोगों को कई ऐसे कानूनों से बचाकर रखती है जो मूलतः गरीबों के संरक्षण के लिए बने हैं। यह पता चलने के बाद कि वाल-मार्ट ने बालश्रम कानून का दर्जनों बार उल्लंघन किया है, राष्ट्रपति बुश के अधीन कार्यरत श्रम विभाग ने आगामी उल्लंघन के किसी भी निरीक्षण से पहले 15 दिन पहले नोटिस देने पर सहमति जताई। यानी कि उसे कानून तोड़ने की बात अधिकारियों से छिपाने के लिए ज्यादा वक्त मिल गया।

और पढ़ें [+]

आईपीएल विरोध का अर्थ पूंजीवाद विरोध नहीं - गुरचरण दास

आईपीएल छह हफ्तों तक चली नॉन स्टॉप पार्टी की तरह था। भारत के लाखों-करोड़ों लोगों के लिए आईपीएल की जादुई रातें रोजमर्रा की जिंदगी में राहत देने वाली थीं। सट्टा बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा। ललित मोदी के आईपीएल कमिश्नर पद पर बने रहने के कयासों की कीमत बीते शनिवार ही एक के बदले साढ़े पांच रुपए थी। मात्र तीन वर्षो में आईपीएल की ब्रांड वेल्यू को बुलंदियों तक पहुंचा देने वाले ललित मोदी भी एक बेहतरीन उद्यमी साबित हुए हैं। विदुर नीति के आधार पर अगर आईपीएल का आकलन करें तो यह पूरी तरह खरा ही साबित होगा। लेकिन इसके सामने कुछ गंभीर समस्याएं भी हैं।

और पढ़ें [+]

उदारवादी चिंतक जॉन लॉक

लॉक ने मुद्रा के मात्रात्मक सिद्वांत की रूपरेखा बनाई जिसके अनुसार मुद्रा का मूल्य प्रतिलोमतः मुद्रा की के प्रसार से संबंधित होगा. लॉक ने इस गलत धारणा को प्रतिपादित किया कि किसी देश में व्यापार के तरह हिस्सेदारों की तुलना में व्यापार के तहत अपने यहां आने वाले सोने की जितनी मात्रा कम होगी उस देश को मंदी का उतना ही ज्यादा खतरा होगा. लॉक का यह मानना था कि सोने की आपूर्ति देश के व्यापार की मात्रा के अनुपात में कम या ज्यादा होगी. वे इस बात से तब तक अनजान रहे जब तक डेविड ह्नयूम ने बताया कि देश में सोने की आवक का विदेश व्यापार से कोई सीधा संबंध नहीं है.

और पढ़ें [+]

उदारवादी चिंतक के.एम. मुंशी

Chintamaniउन्हें अपनी राजनीतिक गतिविधियों के लिए ब्रिटिश शासनकाल में गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस द्वारा बंबई में बनाई गई प्रथम सरकार में वे गृहमंत्री थे और बाद में भारत के कृषि मंत्री रहे। उन्होंने भारतीय विद्या भवन की स्थापना की। (जिसके लिए उन्हें कुलपति की उपाधि प्रदान की गई) साथ ही उन्होंने बहुत-सी सांस्कृतिक और धर्मनिरपेक्ष संस्थाओं की स्थापना की। वे स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक उपाध्यक्ष भी थे।

और पढ़ें [+]

आज़ादी का हिस्सा बनें

आप अपने लेख, पुस्तकें, विषय आधारित दिलचस्प और सूचनापरक तस्वीरें, चित्र और अपनी पुस्तकें एवं सुझाव हमें भेज सकते हैं। जिनका चयन करने के बाद हमें उन्हें अपनी वेबसाइट पर डालेंगे। इसके अलावा आप हमारे ब्लॉग के लिए भी प्रासंगिक विषयों पर लिख सकते हैं।

हमें आप azadi@ccs.in पर ई-मेल कर सकते हैं।