छत्तीसगढ़ में मनरेगा नहीं कारगर
छत्तीसगढ़ के अतारा में मनरेगा स्कीम के लाभार्थियों को समय से व पूर्ण भुगतान नहीं हो रहा है. भान साहू बता रही हैं कि महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार योजना एक्ट के अंतर्गत ग्रामीणों को जीविका सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष 100 दिन का रोज़गार मुहय्या कराया जाना सुनिश्चित हुआ है.
पर इस स्कीम में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते कई परिवार समुचित लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. लंबित भुगतान, बैंक सम्बंधित जटिलताएं और आवंटित धन का अनुचित वितरण जैसी कई समस्याएं हैं जिनसे यहाँ के ग्रामीण जूझ रहे हैं.
(साभार: इंडिया अनहर्ड)
- Login to post comments
-

