मेघालय में ड्रॉप आउट संख्या ज्यादा
मेघालय के पश्चिमी गारोहिल में सेकंडरी (माध्यमिक) स्कूल में छात्रों की ड्रॉप आउट संख्या बहुत ज्यादा बनी हुई है. इन में से कई बच्चो को फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसा ना होने की वजह से अपनी पढ़ाई छोडनी पड़ती है. भारत सरकार के शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने के बाद भी ये स्थिति बनी हुई है.
इस वीडिओ में आलिया अख्तरा बता रही हैं किस तरह पढाई छोड़ने के बाद लड़कों को दिहाड़ी श्रम के काम करने पड़ रहे हैं और लड़कियों की या तो शादी कर दी जाती है या उन्हें सिलाई सीखने भेज दिया जाता है.
साभार: इंडिया अनहर्ड
- Login to post comments
-

