'जीविका एशिया वृत्तचित्र महोत्सव’ 2011 (कॉल फॉर एंट्री)

सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी एक बार फिर पेश करता है, 'जीविका एशिया वृत्तचित्र महोत्सव'। अगस्त माह में होने वाले आंठवे  जीविका महोत्सव में अपने वृत्तचित्र भेजें और इस अभियान का हिस्सा बने.

ये वृत्तचित्र महोत्सव सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी के वृहद जीविका अभियान का हिस्सा है जो लोक नीति के उपायों से मुक्त उद्यम का रास्ता साफ़ करने की दिशा में काम करता है. इस महोत्सव में फिल्म निर्माता ही नहीं, बल्कि छायाकार, नाट्यकर्मी, संगीतज्ञ, चित्रकार आदि भी आकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं.

'जीविका एशिया वृत्तचित्र महोत्सव' के अंतर्गत सामान्य जीवन में जीविका से सम्बंधित संघर्ष की कहानिया वृत्तचित्र के माध्यम से दिखाई जाती है. ये लघु फिल्में समाज का आइना होती हैं और विगत वर्षों में दर्शकों ने इन्हें खूब सराहा है.

इस पुरे महोत्सव के अंत में विजेताओं को कुल मिलाकर लगभग दो लाख रूपये के इनाम भी दिये जाते हैं.

अधिक जानकारी के लिए जीविका वेबसाइट पर लोगिन करें