हरियाणा में दलितों के लिए मंदिर के कपाट बंद
हरियाणा में लडवा के बरोत नामक गाँव में दलितों को इस मंदिर में घुसने की इजाज़त नहीं है. हालांकि इस गाँव में दलित ही बहुसंख्या में हैं पर फिर भी केवल ऊंची जाति के लोग ही इस मंदिर में दाखिल हो सकते हैं.
इसी गाँव के रहने वाले अमित कुमार अपने जैसे अन्य दलित युवकों से बात कर रहे हैं जो उन्हे अपनी पीड़ा और तिरस्कार के बारे में बता रहे हैं. पूजा जैसे आधारभूत मानवीय हक से वंचित, इन दलितों की पिछली पीढी ने तो ये भेदभाव सहन कर लिया पर आज की पीढी इस जातिगत पक्षपात से लड़ना चाहती है.
- साभार: इंडिया अनहर्ड
- Login to post comments
-

