पत्रकारों के लिए लोक नीति पर सर्टिफिकेट कोर्स

नई दिल्ली (13-15 नवंबर 2009): सेंटर फॉर सिविल सोसायटी (सीसीएस) ने 13-15 नवंबर को लोक नीति पर हिंदी जगत के पत्रकारों के लिए अपनी तरह के पहले आवासीय सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया। इस कोर्स का आयोजन फरीदाबाद के एट्रियम होटल में किया गया। इस कोर्स को फ्रेडरिक नौमान फर द फ्रेट (एफएनएफ) का सहयोग प्राप्त था। कोर्स के उद्घाटन सत्र पर दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्रवण गर्ग, एफएनएफ की एक्जीक्यूटिव, प्रोग्राम्स मनाली शाह और सीसीएस के अध्यक्ष डॉ. पार्थ जे. शाह भी मौजदू थे। कोर्स का शुभारंभ स्वाति चावला ने किया।

 

सत्र वक्ता
गरीबी उन्मूलन और संपत्ति का सृजन
  • श्री संजय कुमार, सेवा भारत
सरकारः जवाबदेही, पारदर्शिता और उपादेयता
  • श्री शैलेश गांधी, सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन
  • सुश्री यामिनी अय्यर, एकाउंटेबिलिटी इनिशिएटिव, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च
वैश्वीकृत विश्व में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका
  • श्री बिपुल चटर्जी, सीयूटीएस इंस्टीट्यूट फॉर रेगुलेशन ऐंड कंपीटीशन
  • डॉ. रेनी क्लाफ, एफएनएफ
  • श्री विनोद जनार्दन, डेलिगेशन ऑफ यूरोपियन यूनियन कमीशन टू इंडिया, भूटान और नेपाल
शिक्षाः पहुंच और प्रौद्योगिकी
  • श्री माधव चव्हाण, प्रथम
  • श्री गौतम पुरी, कैरियर लांचर इंडिया लिमिटेड

इन चार मुख्य विषयों के अलावा कोर्स में दो अन्य, टिकाऊ लोक नीति के सिद्धांत और मीडिया रिपोर्टिंग में लोक नीति सत्रों को भी शामिल किया गया था। इन सत्रों का संचालन डॉ पार्थ जे शाह और स्वाति चावला ने संयुक्त रूप से किया।कोर्स में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को 15 नवंबर को लोक नीति पर सर्टिफिकेट से नवाजा गया।इस कोर्स ने पत्रकारों को टिकाऊ आर्थिक विचारों, विकास रणनीतियों, संपत्ति सृजन के सिद्धांतों के बारे में जानने, सीखने और उनके आलोचनात्मक विश्लेषण का मौका दिया। साथ ही, शासन, शिक्षा, लोक नीति, लोक सेवाओं इत्यादि क्षेत्र के विशेषकज्ञों के साथ सीधे संवाद के जरिये इन्हें इनसे जुड़ी समस्याओं के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में हल निकालने को लेकर भी बहुमूल्य जानकारी हासिल हुई। खुली चर्चाओं, वाद-विवाद और वर्किंग ग्रुप्स के जरिये सीसीएस ने पत्रकारों को प्रत्येक स्टोरी/मसले/समस्या पर शोध और विश्लेषण के लिए टूलकिट मुहैया कराई ताकि वे समस्या की जड़ कर पहुंच सकें और अच्छे और जानकारी से भरपूर लेखों का सृजन कर सकें।

 

फोटो गैलेरी
पत्रकारों के लिए लोक नीति पर सर्टिफिकेट कोर्स के प्रतिभागी डा. पार्थ जे. शाह प्रतिभागियों के साथ एक संवादात्मक सत्र मे
(बायें से दायें): श्री विनोद जनार्दन, डॉ. रेनी क्लाफ एवं श्री बिपुल चटर्जी वैश्वीकृत विश्व में अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भूमिका पर बोलते हुए  सुश्री यामिनी अय्यर जवाबदेही, पारदर्शिता और उपादेयता पर अपनी प्रस्तुति देते हुए
श्री शैलेश गांधी सरकारः जवाबदेही, पारदर्शिता और उपादेयता पर बोलते हुए श्री माधव चव्हाण शिक्षाः पहुंच पर आधारित अपना मुख्य संबोधन प्रस्तुत करते हुए
सुश्री मनाली शाह एवं सुश्री स्वाति चावला प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए
मीडिया रिपोर्टिंग पर रोल प्ले करते हुए प्रतिभागी
प्रमाणपत्र वितरण समारोह

 

प्रतिभागियों की सूची

क्रमांक नाम पदनाम संस्थान नगर
01. सुश्री संध्या द्विवेदी कॉपी संपादक व संवाददाता आज समाज नई दिल्ली
02. श्री गिरिराज अग्रवाल विशेष संवाददाता दैनिक भास्कर जयपुर
03. श्री सतीश अलिया विशेष संवाददाता दैनिक भास्कर भोपाल
04. श्री अनिमेश नचिकेता कनिष्ठ उप संपादक दैनिक जागरण रांची
05. श्री कबिलाश चन्द्र मिश्र विशेष संवाददाता दैनिक जागरण जयपुर
06. श्री राकेश कुमार शर्मा मुख्य संवाददाता दैनिक जागरण फरीदाबाद
07. श्री रितेश रंजन वरिष्ठ उप संपादक दैनिक जागरण नोएडा
08. श्री सुधीर गोर कॉपी संपादक इंडिया टुडे नई दिल्ली
09. श्री अरुण प्रकाश अवस्थी उप संपादक जनपथ समाचार सिलीगुड़ी
10. श्री सुग्रीव कुमार सिंह रिपोर्टर जनसत्ता गोरखपुर
11. सुश्री शिल्पा मिश्र रिपोर्टर मौर्या टी वी पटना
12. श्री मनीष मेहता रिपोर्टर मौर्या टी वी पटना
13. सुश्री संयुक्ता एंकर / रिपोर्टर पी.बी.एल. नज़र रांची
14. श्री अंजनी कुमार सिंह ब्यूरो चीफ प्रभात ख़बर नई दिल्ली
15. श्री ब्रजेश सिंह वरिष्ठ संवाददाता प्रभात ख़बर जमशेदपुर
16. श्री स्वयं प्रकाश आवासीय संपादक प्रभात ख़बर पटना
17. सुश्री शिप्रा माथुर डिवीज़न प्रमुख राजस्थान पत्रिका जयपुर

 

मीडिया कवरेज़:

 

पत्रकारों के लिए लोक नीति पर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए बनाया गया गूगल ग्रुप ज्वाईन करें.